फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट 16 नवंबर से, यहां से डाउनलोड करे एडमिट कार्ड

Sat, 09 Nov 2024 02:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक के 1484 पदों पर सीधी भर्ती के लिए वर्ष 2023-24 में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। इसके लिए 16 नवंबर से शारीरिक मापजोख और दक्षता परीक्षण शुरू होगा। इस संबंध में विभाग ने प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक के 1484 पदों पर सीधी भर्ती के लिए वर्ष 2023-24 में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। इसके लिए 16 नवंबर से शारीरिक मापजोख और दक्षता परीक्षण शुरू होगा। इस संबंध में विभाग ने प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। 
विज्ञापन

राज्य में कुल 17 नोडल वनमण्डलों (रायपुर, महासमुंद धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कवर्धा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, कांकेर, कोण्डागांव, जगदलपुर, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर) में शारीरिक मापजोख और दक्षता परीक्षण  होगा।

इस लिंक से करे डाउनलोड
शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची वनमण्डलवार, नोडलवार एवं अनुक्रमांकवार विवरण विभागीय वेबसाइट www.forest.cg.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

जो अभ्यर्थी अस्वस्थता या किसी अन्य परीक्षा में शामिल होने के कारण निर्धारित तिथि में अनुपस्थित रहते हैं, उपयुक्त प्रमाण पत्र सहित उपस्थित होने पर अंतिम दिवस को परीक्षण के अवसर प्रदान किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें