मोदकपाल थाना क्षेत्र अंतर्गत नुकनपाल के जंगल में गुरुवार रात एक व्यक्ति का शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त नुकनपाल निवासी बंडे कुड़ियम के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीजापुर अस्पताल भेजा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान के पुलिस ने सुकलु कुड़ियम को हिरासत में लिया। सुकलु कुड़ियम ने पूछताछ में बताया कि बंडे कुड़ियम जादू-टोना करता था। जादू-टोना से अर्जुन कुड़ियम का बड़े बेटे की हमेशा तबीयत खराब रहती है। इसी शंका के आधार पर अर्जुन कुड़ियम ने अपने गांव के मुन्ना कुड़ियम व सुकलु कुड़ियम के साथ मिलकर जलती हुई लकड़ी व नुकीली लकड़ी से चोट पहुंचाकर बंडे कुड़ियम की हत्या कर दी।
पुलिस ने घटना में शामिल सुकलु कुड़ियम (41) पुत्र मासा कुड़ियम निवासी नुकलपाल, अर्जुन कुड़ियम (53) पुत्र भीमा कुड़ियम निवासी नुकनपाल व मुन्ना कुड़ियम (19) पुत्र मुत्ता कुड़ियम निवासी नुकनपाल गिरफ्तार किया गया।