फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: छत्तीसगढ़ में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, अगले तीन दिनों तक बरसेंगे बादल, जानें IMD का अलर्ट

Thu, 22 May 2025 10:24 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज गुरुवार को विभिन्न जगहों पर बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में गरज चमक के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलाने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 24 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मध्यम बारिश के साथ तीव्र तूफान की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि बारिश की गतिविधि बढ़ने से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। बीती रात रायपुर में गरज चमक के साथ तेज हवा और झमाझम बारिश हुई। रुक-रुककर रात भर बारिश हुई। आज 22 मई को यहां आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें