मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। मनेंद्रगढ़ में लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आए और जनकपुर-मनेन्द्रगढ़ मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। लोग सड़क पर लालटेन लेकर बैठे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। मनेंद्रगढ़ में लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आए और जनकपुर-मनेन्द्रगढ़ मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। लोग सड़क पर लालटेन लेकर बैठे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि भरतपुर ब्लाक के ग्रामीण पिछले कई दशक से बिजली की कटौती से है परेशान। बार-बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक समस्या का हल नहीं निकल सका है। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है।