फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: तीन माह की बच्ची हत्या में माता-पिता गिरफ्तार, आर्थिक तंगी से परेशान थे

Fri, 02 Oct 2026 02:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

3 माह की बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके नाबालिग माता-पिता को गिरफ्तार किया है। बच्ची का शव घर के आंगन में रखे पानी के ड्रम में मिला था। शुरुआती जांच में बच्ची की बीमारी और परिवार की आर्थिक तंगी को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती जिले में तीन माह की बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए पुलिस ने उनकी पहचान गोपनीय रखी है। शुरुआती जांच में बच्ची की हत्या में माता-पिता की भूमिका सामने आई है।
विज्ञापन


आधी रात को गायब हुई बच्ची
पुलिस के अनुसार यह मामला 29 सितंबर की रात का है। परिवार के सभी सदस्य रात में खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब दो बजे बच्ची के पिता ने परिजनों को बताया कि उनकी तीन माह की बेटी बिस्तर से गायब है। इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने घर, आंगन तथा खेतों में बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला।

पानी के ड्रम में मिला शव
अगली सुबह लगभग 7:30 बजे बच्ची की दादी आंगन में पानी भरने के लिए गईं। उन्होंने पानी का ड्रम खाली करने के लिए देखा तो उसमें बच्ची मृत हालत में पड़ी मिली। ड्रम में शव मिलने से घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


बीमारी और तंगी बनी वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि जन्म के बाद से ही बच्ची अक्सर बीमार रहती थी। बच्ची की बीमारी के इलाज और परिवार की आर्थिक परेशानियों की वजह से माता-पिता लगातार तनाव में चल रहे थे। पुलिस शुरुआती जांच में इन्हीं परिस्थितियों को इस घटना की मुख्य वजह मान रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बच्ची की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें