फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित प्रदीप मिश्रा कल से कवर्धा में: पांच दिन तक करेंगे शिव महापुराण कथा का वाचन, यहां देखें रूट और पार्किंग

Wed, 05 Nov 2025 05:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा छह से 10 नवंबर तक कवर्धा में रहेंगे। इन पांच दिनों तक वे शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। यह धार्मिक आयोजन कवर्धा से लगे ग्राम घुघरी खुर्द में प्रतिदिन दोपहर एक से शाम चार बजे तक आयोजित होगा।
विज्ञापन
पंडित प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा छह से 10 नवंबर तक कवर्धा में रहेंगे। इन पांच दिनों तक वे शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। यह धार्मिक आयोजन कवर्धा से लगे ग्राम घुघरी खुर्द में प्रतिदिन दोपहर एक से शाम चार बजे तक आयोजित होगा।
विज्ञापन


इस भव्य कथा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी आमंत्रित किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष तैयारी की है।

कबीरधाम पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के लिए रूट और पार्किंग प्लान जारी किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दोपहिया, चारपहिया और बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। वहीं, कार्यक्रम परिसर में आम वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


वीआईपी पासधारी वाहनों के लिए पृथक पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें, अनावश्यक भीड़ न लगाएं और ट्रैफिक स्टाफ के दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और कथा का आनंद शांतिपूर्वक लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें