फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बालोद का पलारी पंचायत अब कहलाएगा नगर, अधिसूचना जारी... कोई आपत्ति नहीं

Thu, 12 Dec 2024 05:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले में एक नया शहर अब अस्तित्व में आ चुका है, जिसका नाम पलारी है। अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, स्थानीय लोग भी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद और बेहतर ढंग से विकास हो पाएगा।
 
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पराली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक नया शहर अब अस्तित्व में आ चुका है, जिसका नाम पलारी है। अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, स्थानीय लोग भी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद और बेहतर ढंग से विकास हो पाएगा। पहले ग्राम पंचायत के रूप में जाना जाने वाला पलारी अब नगर पंचायत कहलाएगा। आपको बता दें कि वर्ष 2021 में जनगणना के आधार पर यहां की जनसंख्या 4 हजार 642 थी और जो कि अब बढ़ चुकी है।

विज्ञापन


गांव के सरपंच रामसिंह मार्कण्डेय ने बताया कि लंबे समय बाद ये उपहार हमारे गांव को मिला है। लगभग 20 वर्षों से यहां पर मांग की जा रही थी। अब गांव का बेहतर विकास हो पाएगा और प्रशासनिक कसावट से ही बेहतर प्रबंधन हो सकता है। वहीं, वार्ड क्रमांक-10 के पंच मेघनाथ साहू ने बताया कि 20 वर्षों की मांग आज सफल हुई है और ग्रामीणों में काफी खुशी है। उन्होंने कहा कि गांव में सबसे बड़ी समस्या जो अतिक्रमण की थी, वह केवल नगर पंचायत बनने से ही सही हो सकता था, जिसके लिए सभी ग्रामीण मांग कर रहे थे और यह सपना पूरा हो चुका है।

छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में यह अधिसूचना जारी हो चुकी है और इसके बाद किसी तरह की कोई आपत्ति यहां पर नहीं आई है। ग्रामीणों की पूरी सहमति इस नगर पंचायत को मिल रही है और आने वाले सप्ताह भर में जिले के सभी निकायों में आदर्श आचार संहिता लागू होगा, लेकिन बताया जा रहा है कि नगर पंचायत बलारी जो कि नवगठित नगर पंचायत है यहां परिसीमन और आवश्यक व्यवस्थाओं के बाद चुनाव की घोषणा की जाएगी। इसमें लगभग छह महीने का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें