फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padmashree Surendra Dubey: कवि सुरेंद्र दुबे के घर पहुंचे सीएम साय, परिजनों को बंधाया ढांढस, दी  श्रद्धांजलि

Thu, 26 Jun 2025 08:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Padmashree Surendra Dubey: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ी साहित्य और हास्य काव्य के शिखर पुरुष पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर  गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन
कवि सुरेंद्र दुबे के घर पहुंचे सीएम साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Padmashree Surendra Dubey: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ी साहित्य और हास्य काव्य के शिखर पुरुष पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर  गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि समूचे साहित्यिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

विज्ञापन




सीएम साय ने दुबे के निवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की। कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार आप के साथ है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी आदि नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री साय ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता के माध्यम से डॉ. दुबे ने न केवल देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। जीवनपर्यंत उन्होंने समाज को हँसी का उजास दिया, लेकिन आज उनका जाना हम सभी को गहरे शोक में डुबो गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सुरेन्द्र दुबे की जीवंतता, उनकी ऊर्जा और साहित्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। वे मंचीय काव्य परंपरा में हास्य और व्यंग्य को जिस गरिमा और गहराई से प्रस्तुत करते थे, वह विरल है। साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों एवं असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें