फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तेज, 23.48 लाख किसानों को मिला 29 हजार 597 करोड़ का भुगतान

Wed, 28 Jan 2026 12:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अभियान पूरी रफ्तार से चल रहा है। अब तक राज्य के 23.48 लाख किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचकर योजना का लाभ लिया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ धान खरीदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अभियान पूरी रफ्तार से चल रहा है। अब तक राज्य के 23.48 लाख किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचकर योजना का लाभ लिया है। सरकार की समयबद्ध और डिजिटल व्यवस्था के चलते खरीदी केंद्रों पर किसानों की लगातार भागीदारी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


धान खरीदी के बदले किसानों को अब तक कुल 29,597 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। खास बात यह है कि धान बेचने के 48 घंटे के भीतर ही राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जा रही है। इससे किसानों को समय पर पैसा मिल रहा है और बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह खत्म हो गई है। राज्य में प्रतिदिन औसतन 3 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा के बावजूद तौल, गुणवत्ता जांच और भंडारण की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

आने वाले तीन दिनों में करीब 1.5 लाख और किसानों के धान बेचने के लिए केंद्रों पर पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी खरीदी केंद्रों पर जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसानों की सुविधा के लिए टोकन प्रणाली को भी प्रभावी बनाया गया है। इस दौरान 70 हजार से अधिक नए टोकन जारी होने की उम्मीद है। फिलहाल रोजाना औसतन 22 हजार टोकन जारी किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को अपनी बारी के अनुसार व्यवस्थित ढंग से धान बेचने का मौका मिल रहा है और भीड़ की समस्या भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन


कुल मिलाकर इस साल की धान खरीदी व्यवस्था किसान हितैषी, पारदर्शी और तकनीक आधारित साबित हो रही है। तेज़ खरीदी, समय पर भुगतान और बेहतर प्रबंधन से न सिर्फ किसानों का भरोसा बढ़ा है, बल्कि प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें