फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायपुर में धान खरीदी जारी, किसानों को छूटे खसरे सुधारने का मौका; टोल-फ्री नंबर भी जारी

Sat, 22 Nov 2025 07:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

प्रशासन ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी किसान का खसरा नंबर एग्रीस्टैक पोर्टल में धान विक्रय हेतु दर्ज नहीं हो पाया है, तो वे अब भी उसे अपडेट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
रायपुर में धान खरीदी जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर सहित पूरे जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। इसी बीच प्रशासन ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी किसान का खसरा नंबर एग्रीस्टैक पोर्टल में धान विक्रय हेतु दर्ज नहीं हो पाया है, तो वे अब भी उसे अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए किसान नजदीकी लोक सेवा केंद्र या च्वाइस सेंटर में जाकर छूटे हुए खसरों को अपने पंजीयन में जोड़वा सकते हैं। जानकारी अपडेट होने के बाद किसान अपने कुल पंजीकृत रकबे के आधार पर धान विक्रय कर सकेंगे।
विज्ञापन


धान उपार्जन से संबंधित शिकायतों और सुझावों के लिए खाद्य विभाग ने टोल-फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी किया है। इसके साथ ही सूरजपुर जिले में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और कॉल सेंटर भी संचालित किया जा रहा है, जो धान की रीसाइक्लिंग रोकने, बिचौलियों की गतिविधियों की निगरानी तथा परिवहन और उठाव प्रक्रिया पर नजर रख रहा है। जिले के कॉल सेंटर का नंबर 07775-266116 जारी है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले में अब तक 10 हजार 180 क्विंटल धान की खरीदी पूरी की जा चुकी है। शासन द्वारा किसानों को पंजीयन, रकबा सुधार और कैरी फॉरवर्ड के लिए अंतिम अवसर देते हुए 19 से 25 नवंबर तक सुधार की सुविधा तहसीलदार मॉड्यूल के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। विभाग ने किसानों से समय पर आवश्यक सुधार कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें