फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: नगर पालिका बांकी मोंगरा पर तालाबंदी की चेतावनी, विपक्ष ने दिए सात दिन का अल्टीमेटम

Fri, 02 May 2025 01:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

बांकी मोंगरा नगर पालिका में विपक्षी पार्षदों ने सात दिनों में स्वीकृत निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की, अन्यथा तालाबंदी की चेतावनी दी। पालिका पर जनहित के कार्यों में उदासीनता का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विपक्षी दल के पार्षद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले की नगर पालिका बांकी मोंगरा में विपक्षी दल के पार्षदों ने पूर्व में स्वीकृत और टेंडर हुए सभी निर्माण कार्यों को सात दिनों के भीतर शुरू करने की मांग की है। सीएमओ की अनुपस्थिति में पार्षदों ने आरआई अजीत क्षत्रिय और मेहता को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 8वें दिन नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।

विज्ञापन


विपक्षी पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका जनहित के कार्यों में रुचि नहीं दिखा रही। नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा कि पालिका में मनमानी चरम पर है और शासन-प्रशासन का सिस्टम फेल हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिन कार्यों की आवश्यकता नहीं है, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि जनहित के कार्य ठप हैं। पार्षद तेजप्रताप सिंह और नवीन कुकरेजा ने कहा कि क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है, लेकिन पालिका केवल भूमिपूजन तक सीमित है। उन्होंने मांग की कि कार्य शुरू होने से पहले पार्षदों को सूचित किया जाए।

पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों में कार्य शुरू नहीं हुए तो तालाबंदी की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर पार्षद संदीप डहरिया, लालू तालिका साहू, शाहिद कुजूर, इंद्रजीत बींझवार, प्यारेलाल दिवाकर सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें