छत्तीसगढ़ में माओवादियों के समर्पण के मुद्दे को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने समर्पण करने वाले माओवादियों की संख्या पर सवाल उठाये। उनहोंने कहा कि समर्पण करने वाले माओवादी उतने नहीं हैं, जितने सरकार बता रही है।
गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल ने स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार की आत्मसमर्पण नाति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि "सरकार ने 1210 माओवादियों के आत्मसमर्पण का दावा किया है। जबकि कमेटी की रिपोर्ट में 4 माओवादियों के समर्पण का जिक्र है। इसका मतलब बाकी बचे लोगों का समर्पण फर्जी था"।
वहीं, बघेल ने कहा कि बस्तर में आदिवासियों के साथ इसी तरह का व्यवहार हो रहा है। बस्तर में जिसे चाहो आत्मसमर्पण करा लो और जिसे चाहो गोली मार देने की स्थिति बनी हुई है।