फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नेता प्रतिपक्ष का CM भूपेश पर निशाना, कहा- प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण हो गया

Tue, 27 Dec 2022 02:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल तीन दिवसीय दौरे पर कोरबा पहुंचे हैं। इस दौरान विधानसभावार दौरा कर कार्यकर्ता और आम लोगो से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था बेलगाम हो गई है। उन्होंने आरक्षण मुद्दे को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने एक बार फिर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश में लगातार हो रहे अपराधों पर कहा कि कानून-व्यवस्था पर सरकार पर कोई पकड़ नहीं है। प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तीन दिवसीय दौरे पर कोरबा पहुंचे हैं। इस दौरान विधानसभावार दौरा कर कार्यकर्ता और आम लोगो से चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


एसईसीएल मानिकपुर के कोरबा हाउस में पत्रकारों के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ के रूप में परिवर्तित हो गया है। कोई दिन ऐसा नहीं है, जब कहीं हत्या, चाकूबाजी और तलवारबाजी न हो। उन्होंने कहा कि, अब शूटरों का गोली चलाना भी आम बात हो गई है। कानून-व्यवस्था बेलगाम हो गई है। उन्होंने आरक्षण मुद्दे को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें