फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में 'ऑपरेशन मानसून': नक्सलियों से मुठभेड़ में एडवांस हथियारों का जखीरा बरामद, मिली बड़ी कामयाबी

Fri, 29 Aug 2025 04:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर

सार

नारायणपुर में ऑपरेशन मानसून के तहत डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली। अबूझमाड़ के कसोद की पहाड़ियों में मुठभेड़ के बाद माओवादियों के एडवांस हथियार बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
हथियारों का जखीरा बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे 'ऑपरेशन मानसून' में नारायणपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सर्चिंग के दौरान अबूझमाड़ के कसोद की पहाड़ियों में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हुई है।  मौके से माओवादी संगठन के हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


मौके से माओवादियों द्वारा बनाए गए एडवांस हथियार, मोटर स्टैंड, लाइट मशीन गन, AK-47, टिर्ची असॉल्ट राइफल, भारी मात्रा में भरमार बंदूकें, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस और अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर बरामद किए गए। यह ऑपरेशन भारी बारिश और उफनती नदियों के बीच पांच दिनों तक चला, जिसमें जवानों ने कठिन परिस्थितियों में साहस और समन्वय का परिचय दिया।  

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था। नक्सलियों के इस हथियार डंप की बरामदगी से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। कार्रवाई को ‘मारह बचाओ अभियान’ और ऑपरेशन मानसून का हिस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें