फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ के शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Thu, 19 Jun 2025 07:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की ओर से राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की ओर से राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 16 से 25 जून रात 11:59 बजे तक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी और आवेदन के पूर्व अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें ताकि आवेदन में कोई त्रुटि न हो।

आवेदक अपनी संस्था अथवा व्यवसाय की प्राथमिकता और अन्य विवरणों में सुधार केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर ही कर सकते हैं। समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी निकटतम शासकीय आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं अथवा वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें