फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : एक हजार लोगों ने थामा भाजपा का दामन, ओम माथुर और अरुण साव ने किया स्वागत

Wed, 02 Aug 2023 04:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है और तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इस दौरान पार्टियों में फेरबदल का सिलसिला जारी है। ऐसे में एक हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।
 
विज्ञापन
एक हजार लोगों ने भाजपा में सदस्यता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाला है। चुनाव को देखते हुए प्रदेश के राजनीति में सियासत गरमाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और नीतियों से प्रभावित होकर पूर्व महापौर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष 5 पार्षदों, 35 छाया पार्षदों समेत पिछड़ा वर्ग समाज, अन्य समाजों और युवा नेताओं के साथ एक हजार लोगों ने बीजेपी में सदस्यता ली है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। 

विज्ञापन


इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। अरुण साहू ने राज्य की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार लबरा है, भूपेश की सरकार लबरा है। साव ने कहा कि भूपेश बघेल के जाने का समय आ गया। नवंबर में सभी की मेहनत से कमल खिलेगा और छत्तीसगढ़ फिर से विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर ओम प्रकाश देवांगन ने कहा कि एक भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का बड़ा मंच मिला है। इस कांग्रेस सरकार को उखाड़ के ही दम लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें