छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली की मौत हो गई है। मुठभेड़ सुबह करीब 8:30 बजे से राजनंदगांव जिले के मनपुर में कोक्का पुलिस स्टेशन की सीमाओं पर चल रही थी। एनकाउंटर में मारी गई महिला के सिर पर 5 लाख रुपए का इनाम था। महिला के पास से एक राइफल और अन्य सामान बरामद हुए हैं।