फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली महिला को किया ढेर, इंसास राइफल बरामद

Tue, 09 Jul 2019 10:39 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
विज्ञापन
नक्सली (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में मंगलवार को पुलिस ने एक नक्सली शिविर को ध्वस्त कर दिया तथा मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया। राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया है कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत  के करीब जंगल में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली शिविर को ध्वस्त कर दिया तथा इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को भी मार गिराया है।

विज्ञापन


सुंदरराज ने बताया कि चिंतागुफा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को नक्सल विरोधी अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन, एसटीएफ और डीआरजी के संयुक्त दल को रवाना किया गया था। दल मंगलवार तड़के जब डब्बाकोंटा गांव के जंगल में था, तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तो वहां एक वर्दीधारी महिला नक्सली का शव, एक इंसास राइफल और शिविर में रखा सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर खून के निशान भी मिले हैं, जिससे मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों के हताहत होने की संभावना है। उन्होंने बताया की मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
 

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें