छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान क्रॉस फायरिंग की चपेट में आकर 2 ग्रामीण आदिवासी घायल हो गए। गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है।
One local killed and another injured in firing between naxals and police in Bijapur district of Chhattisgarh.
— ANI (@ANI_news) December 12, 2016
वहीं रविवार को पुलिस चार इनामी नक्सलियों तथा तीन माओवादी समर्थकों को गिरफ्तार किया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बेद्रे थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार इनामी नक्सलियों को तथा गंगालूर थाना क्षेत्र में तीन नक्सली समर्थकों को गिरफतार किया गया है।