बालोद के झलमला में दो बाइकों की टक्कर में लिलेश ठाकुर की मौत हो गई। टेकराम साहू, उनकी बेटी गोपिका और धरम ठाकुर घायल हो गए। पुलिस और आपातकालीन सेवा की देरी से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
बालोद जिले के ग्राम झलमला में दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में चार लोग, जिनमें एक चार वर्षीय बच्ची भी शामिल थी, अलग-अलग दिशाओं में छिटक गए।
विज्ञापन
मृतक की पहचान लिलेश ठाकुर (बाइक नंबर CG 24 E 0587) के रूप में हुई, जो सिर के बल गिरने से बेसुध हो गया था। उसके साथ धरम ठाकुर भी सवार था। दूसरी बाइक (नंबर CG 24 J 4322) पर टेकराम साहू और उनकी चार वर्षीय बेटी गोपिका थी।
स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, क्योंकि आपातकालीन सेवा 108 और पुलिस समय पर नहीं पहुंची। अस्पताल पहुंचने पर लिलेश को मृत घोषित किया गया। घायल बच्ची गोपिका अपने पिता के लिए बिलखती रही, उसे पैरों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
हादसे के समय पुलिस या आपातकालीन सेवाओं की अनुपस्थिति से ग्रामीणों में नाराजगी है। थाना प्रभारी और अन्य स्टाफ छुट्टी पर थे और कंट्रोल रूम को सूचना देने के बावजूद कोई त्वरित कार्रवाई नहीं हुई।