फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः बारूदी सुरंग में विस्फोट से 3 जवान घायल एक शहीद, 17 नक्सली गिरफ्तार

Fri, 24 Nov 2017 11:58 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और कांकेर जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने बीजापुर जिले से 12 और सुकमा जिले से 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में से एक की तलाश 36 मामलों में थी।  
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे हुए महाराष्ट्र में गढ़चिरौली के कोरची तहसील के कोरगुल में शुक्रवार दोपहर तीन जवान  सोनल खेवले, सुरेश गावड़े और विकास बारूदी सुरंग की चपेट में आकर घायल हो गए। इन्हें प्रथामकि उपचार दिया गया लेकिन इनकी हालत गंभीर थी इसलिए इन्हें इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से गढ़चिरौली और उसके बाद नागपुर भेज दिया गया। लेकिन इनमें से एक जवान की हालत बहुत ज्यादा गंभीर थी और उसे बचाया नहीं जा सका। 
  Maharashtra: 1 police jawan lost his life, 2 injured in a landmine blast in Korchi's Kotgul in Gadchiroli. — ANI (@ANI) November 24, 2017
एक अन्य कार्रवाई में कोंडागांव जिले से सटे कुदारवाही गांव के पूर्व ग्राम प्रमुख की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट से तीन जवान घायल हो गए, जिन्हें हेलिकॉप्टर से नागपुर भेजा गया है।
विज्ञापन


बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना की पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल सीआरपीएफ की एक टुकड़ी तलाशी अभियान पर निकले हुए थे। जवानों ने इतामपारा, उसपरी, बिरियाभूमि और डालेर इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमें 12 नक्सलियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए सीताराम हेमला के खिलाफ 36 वारंट निकले थे और भीमा अतरा पर 12 वारंट लंबित है। वहीं सुकमा जिले के कुकानार थाना इलाके में सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को पकड़ा।

वहीं दूसरी ओर कोंडागांव जिले से सटे कुदारवाही गांव में गुरुवार देर रात नक्सलियों ने पूर्व ग्राम प्रमुख सुक्कूराम को घर से अगवा कर ले गए और पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें