फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बस ने खड़े डंफर को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत, 6 यात्री घायल

Sun, 28 May 2023 01:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस लोगों को लगातार अलर्ट कर रही है। फिर भी लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं। रायपुर से लगे सिमगा नांदघाट के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक तेज रफ्तार बस खड़े डंफर में जा घुसी
विज्ञापन
हादसे में बस के उड़े परखच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस लोगों को लगातार अलर्ट कर रही है। फिर भी लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं। रायपुर से लगे सिमगा नांदघाट के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक तेज रफ्तार बस खड़े डंफर में जा घुसी। इस सड़क हादसे में क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर और कंडक्टर समेत 6 यात्री घायल हैं। घटना बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे  के पास की है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वहां पर मौजूद लोगों ने घायलों को गांव के पास स्थित सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर सबका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार अनियंत्रित बस खड़े डंफर को टक्कर मारकर सीधे जा घुसी। गुप्ता ट्रेवल्स की बस जशपुर से रायपुर के लिए आ रही थी। इस दौरान ये हादसा हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें