फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: एक दिवसीय शिव गुरु चर्चा का हुआ आयोजन, हजारों लोग हुए शामिल

Sun, 12 Jan 2025 01:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज में नगर के वार्ड क्रमांक तीन में एक दिवसीय शिव गुरु चर्चा का आयोजन रमन अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा और अन्य लोगों की विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
शिव गुरु चर्चा का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज में नगर के वार्ड क्रमांक तीन में एक दिवसीय शिव गुरु चर्चा का आयोजन रमन अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा और अन्य लोगों की विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन रमन अग्रवाल की ओर से किया गया। शिव गुरु चर्चा में महादेव को अपना गुरु मानकर उनके नियमों को जीवन में आत्मसात करने की अपील की।

विज्ञापन


शिव चर्चा में रमन अग्रवाल ने कहा कि शिव जगत के गुरु है संसार में के जितने प्राणी है सभी उनके शिष्य हैं। यदि हम गुरु भाव से याचक बनकर दया मांगे क्षमा मांगे तो हमारा कल्याण होगा इस संसार के एक-एक मनुष्य उनके शिष्य बनकर उन्हें गुरु का भाव दे तो पूरे जगत का कल्याण निश्चित ही सुगमता से हो जाएगा। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता ने महादेव की महिमा का बखान किया। 

जिला शिवकार्य समिति अध्यक्ष पंचम कुशवाहा ने कहा कि शिव को गुरु बनाने के तीन सूत्र है पहला सूत्र भगवान शिव से दया मांगना की। शिव हम पर दया करें तथा हमें अपने शरण में ले, दूसरा सूत्र अपने आसपास के लोगों से शिव चर्चा करना, तीसरा सूत्र 108 बार नमः शिवाय का जाप करना है। जिला शिव कार्य समिति के कोषाध्यक्ष मनोज यादव ने शिव महिमा का बखान विस्तार से किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें