छत्तीसगढ़ नक्सलवाद प्रभावित सुकमा में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें कोबरा जवान गांव में आयोजित एक शादी में पहुंचते हैं और मौजूद लोगों के साथ जबर्दस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
कोबरा बटालियन यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस के विशेष अभियानों को अंजाम देने वाले जवानों का समूह छत्तीसगढ़ के नक्सलियों के सफाए में जुटा है। सुकमा लंबे समय से नक्सवाद प्रभावित रहा है, लेकिन अब वहां अमन-चैन व हंसी-खुशी का माहौल नजर आने लगा है। इसमें कोबरा बटालियन की खास भूमिका है।
कोबरा कमांडो नक्सलियों के सफाए के साथ ही सुकमा क्षेत्र में आदिवासियों के सामाजिक व वैवाहिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते हैं। बीते दिनों सुकमा में एक शादी में अचानक कोबरा कमांडो पहुंच गए। वहां शादी की रस्म व नाच गाना चल रहा था। फिर क्या था, ये जवान भी थिरकने लगे। इसी दौरान यह वीडियो बनाया गया, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में आप देखेंगे कि आदिवासी महिलाएं अपने पारंपरिक अंदाज में गाना गाते हुए नृत्य कर रही हैं। इसी बीच, कोबरा 206 बटालियन के कमांडो भी वहां पहुंचते हैं और गांव वालों के साथ झूमने लगते हैं। गांव के लोग भी जवानों का नृत्य देख खुश हो गए। जवानों के नृत्य का यह वीडियो ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब खूब देखा जा रहा है।
आप भी देखें वीडियो- एक इनामी नक्सली गिरफ्तार, तीन ने किया आत्मसमर्पण
क्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान तीन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पालोड़ी गांव के निकट सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को मिलिशिया कमांडर सोड़ी देवा को गिरफ्तार कर लिया। नक्सली की धर-पकड़ के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।