फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: रेडियो दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- सूचना और संवाद का सशक्त माध्यम

Thu, 13 Feb 2025 11:56 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

उन्होंने कहा कि रेडियो संचार का एक प्रभावी, विश्वसनीय और जनहितकारी माध्यम है, जो आमजन को सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के साथ-साथ लोक संस्कृति और लोकभाषा को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रेडियो संचार का एक प्रभावी, विश्वसनीय और जनहितकारी माध्यम है, जो आमजन को सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के साथ-साथ लोक संस्कृति और लोकभाषा को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन


सीएम साय ने कहा कि डिजिटल युग में भी रेडियो की प्रासंगिकता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेडियो न केवल आम जनता तक सरकार की योजनाओं और नीतियों को पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है, बल्कि यह दूर-दराज के गांवों तक शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें