भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती पर आज गुरुवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती पर आज गुरुवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके प्रेरक व्यक्तित्व और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।
विज्ञापन
सीएम साय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने दिखाया कि राजनीति मर्यादा, संवाद और सेवा का साधन हो सकती है। उनकी वाणी का ओज, विचारों की गहराई और लोकतंत्र के प्रति उनकी अटूट आस्था हम सबके लिए हमेशा पथप्रदर्शक बनी रहेगी। आगे उन्होंने लिखा कि श्रद्धेय अटल को कोटि-कोटि नमन।