देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया। बोर्ड ने लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (एसटीपीपी) के दूसरे चरण के लिए निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसे 15,529.99 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाए जाना है। यहां 2x800 मेगावाट की परियोजना छत्तीसगढ़ में लगने जा रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि एनटीपीसी ने बुधवार को एक नियामक फाइलिंग में कहा कि निदेशक मंडल ने लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज-II के लिए 15,529.99 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी दे दी है।