फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: एनएसयूआई ने किया अनोखा प्रदर्शन, 'सद्बुद्धि यज्ञ' कर PRSU प्रशासन की लापरवाही पर जताया कड़ा विरोध

Tue, 17 Jun 2025 09:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं के संचालन में लापरवाहियों के खिलाफ एनएसयूआई ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने किया अनोखा प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं के संचालन में लापरवाहियों के खिलाफ एनएसयूआई ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया है। एनएसयूआई सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के समक्ष 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया गया। यज्ञ के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को चेताया और छात्रों के हित में त्वरित सुधार की मांग की।
विज्ञापन


एनएसयूआई सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष पुनेश्वर लहरे ने कहा कि इस यज्ञ का उद्देश्य कुलपति, कुलसचिव और संपूर्ण विश्वविद्यालय प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना किया है, जिससे वे छात्रों के भविष्य के प्रति संवेदनशील व उत्तरदायी बनें और शैक्षणिक व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार हो।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली पूरी तरह चरमरा चुकी है। प्रशासनिक लापरवाही अब अपनी पराकाष्ठा पर पहुंच गई है। 16 जून को आयोजित बी.वॉक (जेम एंड जेमोलॉजी) छठवें सेमेस्टर की परीक्षा में छात्रों को द्वितीय सेमेस्टर का प्रश्नपत्र दे दिया गया। बाद में यह बताया गया कि संबंधित प्रश्नपत्र तैयार ही नहीं किया गया था, जिससे परीक्षा रद्द करनी पड़ी। 
विज्ञापन


पुनेश्वर लहरे ने बताया कि इससे पूर्व BALLB, LL.B, B.Ed , फार्मेसी,  जैसी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र वितरण में एक से डेढ़ घंटे की देरी भी हो चुकी है। कभी निर्धारित समय 8 बजे के बाद भी छात्रों की उपस्थिति में भी परीक्षा कक्ष पर ताला जड़ा रहता है यह छात्रों के भविष्य के साथ एक गंभीर मजाक है।

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई ने कुलपति को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें निम्नलिखित माँगें प्रमुख रूप से रखी गईं।
  • परीक्षा संचालन में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाए।
  • दोषी अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
  • भविष्य में इस प्रकार की लापरवाहियों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस नीति बनाई जाए।
  • जिन छात्रों की परीक्षाएँ रद्द हुई हैं, उनके लिए शीघ्र नई तिथि घोषित की जाए।

एनएसयूआई ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शीघ्र आवश्यक सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो छात्रहित में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। यदि तब भी कुलपति महोदय को सद्बुद्धि नहीं आई, तो एनएसयूआई कार्यकर्ता उन्हें बादाम भेंट कर स्मृति ताज़ा कराने का कार्य करेंगे।

इस यज्ञ में प्रदेश सचिव कुणाल दुबे, जिला महासचिव गावेश साहू, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष अनुज शुक्ला, अंकित बंजारे, रजत ठाकुर, शुभम शर्मा, हिमांशु तांडी, तनिष्क मिश्रा, मनीष बांधे, खुशांत मांजरे, आलोक खरे, विनय साहू, आशीष पांडे, तिरुपति राव, साहिल खान, असलान शेख, नागेश निर्मलकर, मुरली मनोहर और भूषण मांडवी सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें