महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा के बाद छत्तीसगढ़ चौथा ऐसा राज्य है जहां सरकार ने पर्यूषण और गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
छत्तीसगढ़ के नगर प्रशासन विभाग के उप सचिव जितेंद्र शुक्ला के मुताबिक राज्य में पर्यूषण पर्व और गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान सितंबर 17 तारीख तक मांस बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि यह पहला मौका नहीं है जब मांस की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगा हो, साल 2011 से प्रदेश में कुछ पर्वों के दौरान मांस की बिक्री पर बैन है। शुक्ला ने बताया कि इस बावत राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग ने नगरीय निकायों को निर्देश जारी कर दिए हैं।