फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Thu, 03 Jul 2025 09:41 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है। अगले सप्ताह तक प्रदेश में सक्रिय मानसून की स्थिति जाई रहने की संभावना है। वहीं अगले पांच दिनों तक उत्तरी भागों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है। अगले सप्ताह तक प्रदेश में सक्रिय मानसून की स्थिति जाई रहने की संभावना है। वहीं अगले पांच दिनों तक उत्तरी भागों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। आज राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेशभर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है। कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है, तो कहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है।    
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की द्रोणिका समुद्र तल पर बीकानेर, बनस्थली, शिवपुरी, सिद्धि और दीघा से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जाती है। दक्षिण झारखंड और  आसपास के इलाकों में चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है। अब यह समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। 

मौसम एक्सपर्ट में बताया कि यह द्रोणिका दक्षिण-पूर्व राजस्थान से मध्य मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक जाती है। दक्षिण झारखंड और आसपास के इलाकों में गंगा पश्चिम बंगाल के ऊपर चक्रवती परिसंचरण समुद्र तल से 0.9 किमी और 5.8 किमी ऊपर दक्षिण की ओर झुका हुआ है जो उसे के साथ बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगहों पर उनके मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने और बारिश की संभावना जताई है। वहीं बीजापर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागाव, काकर, धमतरी, बालोद, राजनांदगाव, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, सूरजपर, बलरामपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश भर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश और बूंदाबांदी हो रही है। रायपुर में भी सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। वही एक दो जगह पर भारी बारिश होने के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। 

पिछले 24 घंटे में दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश में सक्रिय रहा बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश के साथ प्रदेश के अनेक जगहों पर बारिश हुई है। आज भी प्रदेश की विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश के आसार हैं। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। सुबह से हल्की बूंदाबांदी हुई। गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें