फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य भागों में जमकर बरसेंगे बदरा, आज से और बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

Sun, 06 Jul 2025 09:22 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। अब बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के एक-दो जगह पर भारी बारिश से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। अब बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के एक-दो जगह पर भारी बारिश से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं छह और सात जुलाई को बारिश की गतिविधि में और वृद्धि होने की संभावना है। आज रविवार को उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता अधिक होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की द्रोणिका समुद्र तल से अब श्रीगंगानगर, भिवानी, आगरा और कोलकाता से होकर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। द्रोणिका अब उत्तर-पूर्व अरब सागर से गंगिया पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और आसपास के क्षेत्र में उपरोक्त चक्रवर्ती परिसंचरण तक उत्तर गुजरात, उत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और झारखंड से होकर समुद्र तल से 1.3 किमी और 5.8 किमी ऊपर दक्षिण की ओर झुका हुआ है। 

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि आज रविवार को प्रदेश में अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर भारी से बहुत भारी बारिश होने और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसी तरह मौसम की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश हो रही है। यहां रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वहीं कोरिया और बस्तर जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें