फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: जिला पंचायत की नौ सीटें महिला आरक्षित, ओबीसी को मिली केवल एक सीट; जानिए आरक्षण का हाल

Fri, 10 Jan 2025 02:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले के पंचायती राज के अंतर्गत जिला पंचायत की 14 सीटों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न की गई। इसके तहत 14 में से नौ सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हुईं। वहीं, कई नेताओं के चेहरे पर मायूसी देखने को मिली।
 
विज्ञापन
जिला पंचायत बालोद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के पंचायती राज के अंतर्गत जिला पंचायत की 14 सीटों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न की गई। इसके तहत 14 में से नौ सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हुईं। वहीं, कई नेताओं के चेहरे पर मायूसी देखने को मिली। वहीं, कुछ नेताओं ने अपनी पत्नी को मैदान में उतारने की बात कही। कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा ने कहा कि यहां पर आरक्षण में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है, ये सरकार का बेहतरीन कदम है। उन्होंने कहा कि दोबारा जिला पंचायत के अध्यक्ष पर जरूर महिला काबिज होगी।

विज्ञापन


डिप्टी डायरेक्टर पंचायत आकाश सोनी ने आरक्षण के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जिला पंचायत की 14 सीटों के लिए आरक्षण किया गया। वहीं, 101 जनपद सदस्यों के आरक्षण के लिए प्रक्रिया संपन्न की जा चुकी है। वहीं, जनपद पंचायत अध्यक्ष के पांच पदों के लिए आरक्षण संपन्न हुआ।  उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर सभी सरपंच पदों के लिए आरक्षण किया जा रहा है। वहीं, शासन स्तर पर जिला पंचायत आरक्षण के लिए कल प्रक्रिया की जाएगी।

जानिए समीकरण
बालोद जिले के जिला पंचायत की बात करें तो जो पंचायती राज के दिग्गज माने जाते हैं, उनकी सभी सीट महिला आरक्षित हो गई हैं। वहीं, ओबीसी वर्ग को केवल एक ही सीट मिल पाई है, जिसके कारण ओबीसी वर्ग में नाराजगी देखने को मिल रही है। यहां तक कि कई ऐसी जगह हैं, जहां पर आरक्षण के कारण नेताओं के चेहरे उतरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद पंचायत आरक्षण की स्थिति 
बालोद - अनुसूचित जनजाति महिला 
गुरूर - अनारक्षित महिला 
गुण्डरदेही - अनारक्षित मुक्त 
डौंडीलोहारा - अनारक्षित महिला 
डौंडी - अनुसूचित जनजाति मुक्त

जिला पंचायत बालोद आरक्षण सूची
क्षेत्र क्रमांक 1- अनुसूचित जाति महिला
क्षेत्र क्रमांक 2 - अनारक्षित महिला
क्षेत्र क्रमांक 3 -  अनारक्षित महिला
क्षेत्र क्रमांक 4 - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
क्षेत्र क्रमांक 5 - अनारक्षित
क्षेत्र क्रमांक 6 - अनुसूचित जनजाति महिला
क्षेत्र क्रमांक 7 - अनुसूचित जनजाति महिला
क्षेत्र क्रमांक 8 - अनुसूचित जनजाति
क्षेत्र क्रमांक 9 - अनारक्षित महिला
क्षेत्र क्रमांक 10 - अनारक्षित
क्षेत्र क्रमांक 11 - अनुसूचित जनजाति महिला
क्षेत्र क्रमांक 12 - अनुसूचित जनजाति
क्षेत्र क्रमांक 13 - अनारक्षित महिला
क्षेत्र क्रमांक 14 - अनारक्षित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें