फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निखिल कश्यप की हादसे में मौत: विधायक कॉलोनी पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय और रमन सिंह समेत ये नेता, दी श्रद्धांजलि

Wed, 23 Jul 2025 04:22 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Nikhil Kashyap Death news: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे निखिल कश्यप की नवा रायपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन
विधायक कॉलोनी पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय और रमन सिंह, दी श्रद्धांजलि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nikhil Kashyap Death news: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे निखिल कश्यप की नवा रायपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के नवा रायपुर में सुबह करीब साढ़े सात बजे के आस-पास हादसा हुआ। बाइक के डिवाइडर से टकराने से 24 वर्षीय निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन






सूचना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक पहुंचे। कॉलोनी में आयोजित शोक सभा में शामिल होकर वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र स्वर्गीय निखिल कश्यप को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व. निखिल कश्यप की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री  साय ने इस दुःखद अवसर पर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन






रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि आज विधायक कॉलोनी पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बस्तर लोकसभा के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र एवं छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप के अंतिम दर्शनकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल कश्यप परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।



 
विज्ञापन

यह सड़क दुर्घटना सत्य साईं अस्पताल नवा रायपुर के पास हुई, जहां निखिल अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए।





घटना की जानकारी पर रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह, वन मंदिर केदार कश्यप मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। मंदिर हसौद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बाइक पर चार युवक सवार होकर सत्य साईं अस्पताल की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस टक्कर से निखिल 40 फीट दूर फेंका गया। सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे एक युवक भी गंभीर रुप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। डायल 112 को सूचना दिये जाने पर टीम मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि युवक हेलमेट नहीं पहने थे। 





आज शाम पांच बजे होगा अंतिम संस्कार 
अंतिम संस्कार 23 जुलाई को शाम पांच बजे गृहग्राम फरसागुड़ा जिला बस्तर में किया जायेगा।







कश्यप परिवार छत्तीसगढ़ की राजनीति में अहम माना जाता है। निखिल के पिता दिनेश कश्यप बस्तर से सांसद रह चुके हैं। बलिराम कश्यप छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सबसे सीनियर नेता माने जाते थे, मंत्री केदार कश्यप उन्हीं के बेटे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें