दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में दो वर्ष पहले नक्सलियों के द्वारा जवानों को आईईडी में फंसाते हुए ब्लास्ट किया था, जिसमें 10 जवानों के साथ ही एक आम नागरिक भी शहीद हो गया था। इस पूरे मामले की जांच एनआईए का द्वारा किया जा रही थी। इसी मामले में एनआईए के द्वारा आरोपपत्र दाखिल किया गया है।
बता दें कि दो साल पहले 25 अप्रैल 2023 को नक्सलियों ने अरनपुर में विस्फोट किया था। इस हमले में 10 डीआरजी जवान के साथ ही एक आम नागरिक की भी शहादत हो गई थी। इस पूरी घटना की जांच एनआईए के द्वारा किया जा रही थी। जांच के दौरान 2023 में 26 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था।
इसमें एक्सप्लोसिव सब्सटेंसस एक्ट, छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम और यूए (पी) एक्ट सीपीआई (माओवादी) के फ्रंटल संगठन दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ (डीएकेएमएस) का अध्यक्ष बांद्रा ताती को मुख्य आरोपी बनाया गया था। इस पूरे मामले में एनआईए ने 2023 के आईईडी विस्फोट मामले के आरोपी नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी।