आदेश की जानकारी मिलते ही धरना स्थल पर मौजूद कर्मियों में भारी आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए कर्मियों ने आदेश की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही और भी कर्मियों की बर्खास्तगी की कार्रवाई हो सकती है।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में लगातार 30 दिनों से हड़ताल कर रहे एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के निर्देश पर जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने 106 कर्मियों की बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
आदेश की जानकारी मिलते ही धरना स्थल पर मौजूद कर्मियों में भारी आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए कर्मियों ने आदेश की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही और भी कर्मियों की बर्खास्तगी की कार्रवाई हो सकती है।
एनएचएम कर्मियों ने दो टूक कहा कि वे सरकार की इस कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और हड़ताल किसी भी हाल में जारी रहेगी। गौरतलब है कि जिले के 421 स्वास्थ्य कर्मी 18 अगस्त से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं।