फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: सूरजपुर में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव से नवजात की मौत, दो निलंबित

Thu, 15 Oct 2026 05:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

जिले के रामानुजनगर विकासखंड स्थित गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बंद मुख्य द्वार के बाहर प्रसव के बाद नवजात की मौत के मामले में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड स्थित गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बंद मुख्य द्वार के बाहर प्रसव के बाद नवजात की मौत के मामले में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कार्रवाई की है। विभाग ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी राजेश पटेल और स्टाफ नर्स प्रमिला गिरी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अस्पताल के गेट पर ताला लगा मिलने और प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को समय पर चिकित्सीय सुविधा न मिल पाने के कारण हुई है।
विज्ञापन


ताला बंद मिलने पर मुख्य द्वार पर प्रसव
घटना रामानुजनगर विकासखंड के गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की है। पवनपुर तलवापारा निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उसके परिजन रात करीब 11 बजे गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि जिस समय वे अस्पताल पहुंचे, उस समय स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर ताला जड़ा हुआ था। परिसर में कोई भी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित नहीं था। आपातकालीन स्थिति में इलाज न मिलने के कारण महिला अस्पताल के गेट के सामने ही तड़पती रही और उसने परिसर के बाहर ही बच्चे को जन्म दे दिया।

नवजात की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन
समय पर उचित इलाज न मिल पाने के कारण नवजात शिशु की मौके पर ही मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की अनुपस्थिति को नवजात की मौत का मुख्य कारण बताते हुए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे गंभीर सवाल
मामले में बढ़ते जनआक्रोश के बीच जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी राजेश पटेल और स्टाफ नर्स प्रमिला गिरी को निलंबित कर दिया है। इस दुखद घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति और आपातकालीन ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण इलाकों में प्रसव जैसी आपातकालीन स्थिति में समय पर इलाज मिलना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों व कथित लापरवाही की विस्तृत जानकारी विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें