फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बैल के गले से घंटी चोरी हुई, तो पड़ोसी को खूंटे से बांध पीट-पीट कर मार डाला

Tue, 27 Sep 2022 06:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

पड़ोसियों को शक था कि युवक ने उनके पालतू बैल के गले से घंटी चोरी की है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बैल के गले से घंटी चोरी होने पर पड़ोसियों ने एक युवक की पीट-पीट कर जान ले ली। चोरी के शक में पड़ोसी परिवार के 4-5 सदस्य युवक के घर में जबरदस्ती घुस गए। इसके बाद आंगन में गड़े खूंटे से उसे बांध दिया और लात-घूंसों व लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने युवक को इतना मारा कि उसने वहीं दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुमहीपानी के धजाक पारा निवासी बालसाय तिर्की (40) के पड़ोस में रहने वाले वीरेंद्र एक्का से पुरानी रंजिश है। इस बीच वीरेंद्र की बाड़ी में घुसकर किसी ने तोड़फोड़ कर दी और बैल के गले में बंधी घंटी को खोल ले गया। वीरेंद्र को शक था कि यह काम बालसाय ने ही किया है। इस पर रात करीब 8 बजे वीरेंद्र अपनी पत्नी बुधमनिया, मां खलासो एक्का, भाई फ़िलिप और उसकी पत्नी सोनामनी के साथ बालसाय के घर में घुस आया। 

घर में घुसते ही आरोपियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर बात बढ़ती चली गई। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ा कि उन लोगों ने बालसाय को वहीं लकड़ी के खूंटे से बांध दिया। इसके बाद लात-घूंसों और लाठी से बुरी तरह पीटने लगे। आरोपियों ने बालसाय को इतना मारा कि उसने वहीं पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा व रस्सी भी जब्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें