छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार सुबह हुए नक्सल हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमें दो बीएसएफ जवान और एक स्थानीय निवासी शामिल हैं।
एडीशनल डायरेक्टर जनरल आर.के विज के मुताबिक यह हमला उस वक्त हुआ जब जवान सुकमा की पोलिंग टीम के साथ लौट रहे थे । हमला केरलपाल कैंप के नजदीक किया गया।
इस घटना में सैनिकों के वाहन चालक समेत तीन लोगों की मौत हुई है जबकि दो अन्य के घायल होने की सूचना है।
हमले की सूचना के तत्काल बाद घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक बीएसएफ जवानों की एक टोली पोल ड्यूटी के बाद वापस लौट रही थी। नक्सलियों ने सुकमा के नजदीक मांझीपारा और बेड़ेचेट्टी के बीच धमाका कर दिया।