छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नक्सलियों ने एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी। एएसआई नक्सल प्रभावित क्षेत्र बाघनदी में नेशनल हाईवे पर हुए एक्सीडेंट की जांच करने गए थे। घटना के बाद एएसआई की रिवाल्वर और बेल्ट लेकर वे भाग गए। घटना रविवार शाम तकरीबन 5.30 बजे की है।
बताया जा रहा है कि एएसआई नरबद ट्रक ड्राइवर से बयान ले ही रहे थे कि पांच से सात की संख्या में आए नक्सलियों में से तीन उनकी तरफ बढ़े और ताबड़तोड़ आठ से दस गोलियां चलाईं। जिससे एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। हमला करने वालों में दो महिलाएं भी थीं।
वहीं मामले में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच का भरोसा देते हुए शहीद एएसआई के परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है।