फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukma: ग्रामीण के घर पर नक्सलियों ने लगा रखा था आईईडी, ब्लास्ट में दो महिलाएं घायल

Sun, 26 May 2024 02:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)

सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के भीमापुरम गांव में एक ग्रामीण के घर में जोरदार विस्फोट हुआ। नक्सलियों ने ग्रामीण के घर पर आईईडी लगा रखा था। विस्फोट में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के भीमापुरम गांव में एक ग्रामीण के घर में जोरदार विस्फोट हुआ। नक्सलियों ने ग्रामीण के घर पर आईईडी लगा रखा था। विस्फोट में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटनास्थल अंदुरुनी होने के कारण घायल महिलाओं को अबतक बाहर नहीं लाया गया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भीमापुरम में रविवार की सुबह एक ग्रामीण के घर में आईईडी ब्लास्ट हुआ। घर में मौजूद दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने आने वाले दिनों में किसी घटना को अंजाम देने की नियत से ग्रामीण के घर में आईईडी छुपा कर रखा था, लेकिन इसका उपयोग नक्सली कर पाते उससे पहले ही हादसा हो गया। घायल महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बात भी कही जा रही है। 

विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि जगरगुंडा से सात किमी दूर भीमापुरम गाँव पड़ता है, जिसके कारण टीम अभी वहां नही गई है, घायल महिलाओं को वहां से निकालने के लिए टीम भेजी जा रही है।

विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें