फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा: जंगल में नक्सलियों ने छुपाया था हथियार, जवानों ने बरामद की चार बंदूकें

Mon, 14 Jul 2025 07:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टेकलगुडेम के फूलसमपारा जंगल में सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई चार भरमार बंदूकें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
जवानों ने बरामद की चार बंदूकें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टेकलगुडेम के फूलसमपारा जंगल में सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई चार भरमार बंदूकें बरामद की गई हैं। ये हथियार जमीन के भीतर गुप्त रूप से छुपाए गए थे। यह कार्रवाई जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 150वीं बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। नक्सलियों की मौजूदगी को लेकर मिली आसूचना के आधार पर संयुक्त सुरक्षा बल की टीम को गश्त और सर्चिंग पर रवाना किया गया था।

विज्ञापन


सर्चिंग के दौरान फूलसमपारा के जंगल क्षेत्र में अभियान चलाते हुए सुरक्षाबलों को यह हथियार डंप मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन हथियारों का उपयोग नक्सली सुरक्षाबलों पर हमले के लिए कर सकते थे, जिसे समय रहते बरामद कर लिया गया। अभियान के दौरान सभी जवान पूरी तरह सुरक्षित रहे और सर्चिंग के बाद दल अपने कैंप लौट आया। जिले में लगातार चल रहे ऐसे अभियानों से नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें