फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukma: गोरगुंडा में IED ब्लास्ट, डीआरजी की महिला जवान घायल, हेलिकॉप्टर से ले जाया जाएगा रायपुर

Thu, 27 Nov 2025 02:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

घटना के बाद साथी जवानों ने घायल महिला कॉन्स्टेबल को मौके से निकालकर उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पहुंचाया। उन्हें आगे के बेहतर उपचार के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
IED Blast - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के गोरगुंडा में नक्सलियों ने एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है। बुधवार को एरिया डोमिनेशन पर निकली सुरक्षा बल की टीम को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने विस्फोट किया, जिसमें डीआरजी की एक महिला जवान घायल हुई हैं।

विज्ञापन

घटना के बाद साथी जवानों ने घायल महिला कॉन्स्टेबल को मौके से निकालकर उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पहुंचाया। उन्हें आगे के बेहतर उपचार के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोरगुंडा का यह इलाका पहले भी नक्सलियों की आईईडी गतिविधियों के लिए कुख्यात रहा है। इसी क्षेत्र में इससे पहले भी आईईडी धमाके हो चुका है, जिसमें एक जवान घायल हुआ था। बार-बार की ऐसी घटनाएं साबित करती हैं कि नक्सली इस रूट पर लगातार आईईडी प्लांट कर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचते रहे हैं। फिलहाल आसपास के इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें