फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने ग्रामीणों को पीटा, 25 घायल, सात गंभीर

Tue, 21 Jul 2020 06:14 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने कातेकल्याण तहसील के पारचेली गांव के 25 लोगों की निर्मम पिटाई की। इनमें शामिल एक महिला थी जो हाल ही में मां बनी थीं। हमले में घायल 18 लोगों को कातेकल्याण अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। उधर गंभीर रूप से घायल सात लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने रविवार को बताया कि नक्सलियों ने ग्रामीणों की पिटाई मात्र इसलिए की क्योंकि इन्होंने जिलाधिकारी और उनसे (एसपी) से मुलाकात कर इलाके की परेशानियों से अवगत कराने के साथ ही क्षेत्र में विकास की मांग की। उन्होंने बताया कि इस घटना से ग्रामीण डर गए हैं और नक्सलियों द्वारा और प्रताड़ित किए जाने के डर के चलते वे प्रशासन के पास नहीं आ रहे हैं। कातेकल्याण थाने से पुलिस दल गांव पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें