फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: पुलिस की गाड़ी में आईईडी विस्फोट करने वाला नक्सली गिरफ्तार, 10 हजार का घोषित था इनाम

Mon, 27 May 2024 08:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में पुलिस ने फरसेगढ़ थाना प्रभारी के वाहन में आईईडी विस्फोट करने वाले नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़ गए नक्सली पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
 
विज्ञापन
नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमनपल्ली के पास फरसेगढ़ थाना प्रभारी के वाहन में आईईडी विस्फोट करने वाले नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीजापुर एसपी द्वारा उक्त नक्सली पर 10 हजार रुपये का इनाम उद्दोषित है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सोमवार को थाना फरसेगढ़ द्वारा फरसेगढ़ के बाजार पारा से एक मिलिशिया सदस्य अशोक कोरसा (25) निवासी कुपरेल थाना फरसेगढ़ को पकड़ा गया। पकड़ा गया नक्सली पुलिस टीम की रेकी के लिए आसपास घूम रहा था, जिसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली 15 मई को सोमनपल्ली के पास फरसेगढ़ थाना के वाहन में आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल था। इस पर बीजापुर एसपी द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम उद्दोषित है। फरसेगढ़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें