फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxalite Papa Rao Surrender: नक्सल डेडलाइन से सात दिन पहले नक्सली संगठन का बड़ा चेहरा पापा राव आज करेगा सरेंडर

Tue, 24 Mar 2026 02:01 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Naxalite Papa Rao Surrender News: छत्तीसगढ़ से नक्सल खात्मे की डेडलाइन 31 मार्च 2026 से करीब एक सप्ताह पहले खूंखार नक्सली पापा राव आज मंगलवार को सरेंडर कर सकता है।
विज्ञापन
खूंखार नक्सली पापा राव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Naxalite Papa Rao Surrender News: छत्तीसगढ़ से नक्सल खात्मे की डेडलाइन 31 मार्च 2026 से करीब एक सप्ताह पहले खूंखार नक्सली पापा राव उर्फ मंगू आज मंगलवार को सरेंडर कर सकता है। वह अपने 17 साथियों के साथ सरेंडर करेगा। सुकमा जिला निवासी 56 वर्षीय पापा राव एके-47 समेत कई आधुनिक हथियारों से लैस रहता है। वह पश्चिम बस्तर डिवीजन का सचिव और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) का सदस्य है।छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस संबंध में बड़ा बयान देते हुए कहा कि नक्सली पापाराव के आत्मसमर्पण के साथ छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म होगा। अब छत्तीसगढ़ में बड़े कैडर का एक भी नक्सली नहीं बचा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने पापा राव पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन



" />


नक्सली पापा राव छत्तीसगढ़ के जल, जंगल और जमीन तीनों से वाकिफ है, इस वजह से वह कई बार पुलिस ऑपरेशन से बच निकला है। वह एकमात्र फाइटर नक्सली बचा है बाकि नक्सली उम्रदराज हो चुके हैं। ऐसे मे माना जा रहा है कि उसके सरेंडर करने से बस्तर से माओवाद का सफाया हो जायेगा। 

विज्ञापन



बताया जाता है कि लाल आतंक का बड़ा चेहरा नक्सली पापा राव सरेंडर करने के लिये जंगल के रास्ते अपने 17 साथियों के साथ निकल चुका है। सूत्रों के अनुसार, बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में वह अगले कुछ घंटों में पहुंच सकता है। फिर वहां से उसे जगदलपुर लाया जायेगा। बस्तर संभाग के आईजी पी. सुंदरराज के सामने वह अपने 17 साथियों और आधुनिक हथियारों के साथ औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण करेगा। 






गोपनीय स्थान के लिए रवाना हुई पुलिस टीम
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, पापा राव को लेने के लिए पुलिस बल की टीम इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र के एक गोपनीय स्थान के लिए रवाना हो चुकी है। पापा राव लंबे समय से नक्सलियों का रणनीतिकार रहा है। वह कई बड़े नक्सली वारदात में शामिल रहा है। जिनमें कुटरू-बेदरे रोड पर हुआ आईईडी ब्लास्ट भी शामिल है। इसमें आठ जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस हमले का मास्टरमाइंड पापा राव को माना जाता है। इसके साथ ही एंबुश लगाने और फोर्स पर हमले की रणनीति बनाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। उसकी पत्नी उर्मिला भी पीएलजीए बटालियन की सदस्य थी, वह एक मुठभेड़ में मारी गई थी। 


आधिकारिक तौर पर सरेंडर की पुष्टि नहीं
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने उसे घेर लिया है और सरेंडर करने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर उसके सरेंडर करने की पुष्टि नहीं की है। इस मामले में पुलिस आज या कल में पुष्टि करेगी। 
विज्ञापन


तो खत्म हो जायेगा नक्सलवाद
पापा राव के सरेंडर या ढेर होने से पश्चिम बस्तर डिवीजन में नक्सलवाद की पूरी संरचना ताश के पत्ते की तरह ढेर हो जायेगी। बस्तर में अब सिर्फ 100-125 नक्सली बचे हैं। हालांकि कोई बड़ा नक्सली कमांडर नहीं रहेगा। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार के नक्सल अभियान की सबसे बड़ी सफलता मानी जायेगी। अब तक 500 से ज्यादा नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। 

जानें कौन है पापा राव

  • पापा राव पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) का एक प्रमुख चेहरा है 
  • माओवादी संगठन में ऑपरेशन से लेकर रणनीतिक मामलों में उसकी अहम भूमिका रही है
  • वेस्ट बस्तर डिवीजन का सचिव 
  • दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सक्रिय सदस्य
  • बस्तर में कई बड़े नक्सली हमले की रणनीति तैयार करने में उसकी प्रमुख भूमिका रही है।
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
  • पापा राव का असली नाम मंगू दादा या चंद्रन्ना है।
  • वह सुकमा जिले के निमलगुड़ा गांव का रहने वाला है।
  • 56 वर्ष से अधिक उम्र का यह नक्सली 1990 के दशक से माओवादी आंदोलन से जुड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें