फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने एक लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया

Sun, 11 Apr 2021 07:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

  • मिलिशिया कमांडर था मारा गया नक्सली
  • गत दिनों 22 जवानों की हुई थी शहादत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों 22 जवानों की शहादत के बाद रविवार को सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली। राज्य के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। इसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था।

विज्ञापन


दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि कटेकल्याण थाना सीमा क्षेत्र के तहत गादाम और जंगमपाल गांवों के बीच एक जंगल में अपराह्न करीब दो बजे उस समय मुठभेड़ हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम नक्सल रोधी अभियान पर थी। घटनास्थल राजधानी रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित है। 



वेट्टी हंगा के पास मिले हथियार व गोलाबारूद
एसपी पल्लव ने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद घटनास्थल से नक्सली वेट्टी हंगा का शव बरामद हुआ। मुठभेड़ स्थल से आठ एमएम की एक पिस्तौल, एक देशी बंदूक, दो किलोग्राम का आईईडी, बैग, दस्तावेज और दवाएं बरामद हुईं। पल्लव ने कहा कि हंगा प्रतिबंधित माओवादी संगठन का 'मिलिशिया कमांडर' था और उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें