छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तारलागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अन्नाराम और मरीमल्ला के घने जंगलों में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ होने की खबर है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तारलागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अन्नाराम और मरीमल्ला के घने जंगलों में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ होने की खबर है। यह इलाका छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर स्थित है, जहां सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नक्सल सर्चिंग अभियान पर निकली थी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने और मौके से हथियार बरामद होने की खबर मिल रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस दल अब भी जंगल के भीतर मौजूद है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी से हुई है।