छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पामेड़ थाना क्षेत्र के एफओबी काउरगुट्टा के जंगलों में कोबरा 208 बटालियन द्वारा की गई सर्चिंग कार्रवाई के दौरान जमीन के भीतर गड्ढा खोदकर छिपाए गए भारी मात्रा में विस्फोटक और रोजमर्रा उपयोग की सामग्री का बड़ा डंप बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक बरामदगी ग्राम कंचाल के जंगलों से की गई है। आशंका है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की साजिश के तहत इन सामग्रियों को एकत्र कर छिपाकर रखे थे। लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह साजिश समय रहते विफल कर दी गई।
विस्फोटक सामग्री
गन पावडर, बीजीएल सेल, कार्डेक्स वायर, बीजीएल राउण्ड, आरडीएक्स, इलेक्ट्रीक डेटोनेटर, नॉन-इलेक्ट्रीक डेटोनेटर, पटाखे, तीर बम (इम्प्रोवाइज्ड)बैरल में उपयोग में आने वाला आयर रॉड, इम्प्रोवाइज्ड ग्रेनेड, क्रिस्टल शुगर, रायफल बैनट, आयरन चिमटा, आयरन रॉड, कॉपर कटर, बैटरी, सोलर इन्वर्टर, लिथियम बैटरी, स्पूल वायर, कॉपर वायर, स्टील कंटेनर, प्लास्टिक ड्रम, स्टील पाइप, आयरन फाइल, स्टील प्लेट, बड़ा छोटा स्टील तार, नक्सली वर्दी, कोबरा पैटर्न की कॉम्बैट ड्रेस क्लॉथ, पिटठू, रेड क्लॉथ, हरा क्लॉथ, वेल्क्रो बरामद किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की बरामदगी से यह स्पष्ट होता है कि नक्सली किसी बड़े हमले की तैयारी में थे। लेकिन कोबरा बटालियन की सतर्कता और सक्रियता के चलते बड़ी वारदात को टाला जा सका।