जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के परलागट्टा गांव के जंगल से बुधवार को एक सक्रिय माओवादी मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली मई 2025 में उपसरपंच की हत्या की वारदात में नामजद था।
विज्ञापन
पुलिस मुखबिरी के शक में की गई इस हत्या में आरोपी की संलिप्तता पहले से दर्ज थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए लकड़ी के दो डंडे भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध थाना जगरगुण्डा में पहले से गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 190, 191, 140, 103, 351(3), आर्म्स एक्ट की धारा 25, तथा विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1967 की धाराएं 38, 39, 16 (क) के तहत अपराध क्रमांक 05/2025 में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी की यह कार्रवाई थाना जगरगुण्डा पुलिस और 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ कैम्प कमारगुड़ा की संयुक्त टीम द्वारा की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।