फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंतिम सांसें गिन रहा नक्सलवाद': खूंखार इनामी नक्सली के मारे जाने पर सीएम साय ने जवानों के शौर्य को किया नमन

Mon, 07 Jul 2025 07:15 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों को बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। नेशनल पार्क में हुई मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली कन्ना मारा गया है। इस मामले में प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा कि बस्तर के बीजापुर में माओवादियों के पीएलजीए बटालियन के 8 लाख के इनामी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना को न्यूट्रलाइज किया जाना, हमारे सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, अदम्य साहस और जनसहभागिता का जीवंत उदाहरण है। 

विज्ञापन


हमारे सुरक्षाबलों के शौर्य को नमन करता हूँ, जिनकी निरंतर और निर्णायक कार्रवाइयों ने नक्सल संगठन की रीढ़ तोड़ दी है। अब नक्सलवाद अंतिम साँसें गिन रहा है।

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त करने का मिशन निर्णायक दौर में है। 
विज्ञापन


जय हिंद! जय छत्तीसगढ़!

बता दें कि जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई। मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली को ढेर किया गया। मारा गया नक्सली सोढ़ी कन्ना नक्सलियों की मिलिट्री कंपनी का स्नाइपर था। वह जगरगुंडा थाना क्षेत्र के किस्टारम का रहने वाला था। उस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मुठभेड़ को सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, क्योंकि सोढ़ी कन्ना लंबे समय से कई नक्सली वारदातों में शामिल था। वह सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में था।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें